डॉ.आर. एन सिंह हुए ‘क्षत्रिय संस्कार सम्मान’ से अलंकृत

फरीदाबाद। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह को क्षात्र धर्म-संस्कृति एवं संस्कारों के पुनस्र्थापना व उत्थान लिए समर्पित एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘क्षत्रिय संस्कार सम्मान’ से अलंकृत किया गया। डॉ.आर एन सिंह को यह सम्मान अखिल भारतीय राजपूत एकता मिशन द्वारा जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान, पटना के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. समीर कुमार सिंह, विश्व हिन्दु परिषद के पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. रविन्द्र नारायण सिंह तथा संस्था अध्यक्ष एस के सिंह के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर ढ्ढक्रस् बिनोद कुमार सिंह, सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील सिंह, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह, बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, सितयोग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.