मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री ने ग्रीष्मकालीन शिविर किया शुभारम्भ

ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी= कमलेश शास्त्री

गुरुग्राम। श्रीमती मोनिका गुप्ता, उपायुक्त एवं अध्यक्षा, जिला बाल कल्याण परिषद्, नारनौल के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बाल भवन नारनौल में ग्रीष्मकालीन अवकाश शिविर-2024 का शुभारम्भ श्री कमलेश शास्त्री मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी द्धारा किया गया। मुख्य तौर से इस अवसर पर श्री राणा सुशील सिंह व डाॅ सोमेश शर्मा व श्री विपिन कुमार शर्मा सेवानिवृत जिला बाल कल्याण अधिकारी उपस्थित रहें। सर्वप्रथम मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी व अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों द्धारा सरस्वती माता के चित्र के आगे दीप प्रजलित कर उक्त शिविर का शुभारम्भ किया गया। इसके उपरान्त राजेन्द्र सिंह जिला बाल कल्याण अधिकारी नारनौल ने मुख्यअतिथि, विशिष्ट अतिथियों च उपस्थित गतिविधियों के प्रशिक्षक/प्रशिक्षिकाओं व बच्चों का स्वागत किया। इस ग्रीष्मकालीन अवकाश शिविर की कक्षाए दिनाँक 10-06-2024 से 31-07-2024 तक प्रतिदिन लगाई जाएंगी। योगा की कक्षा प्रातः 6ः00 से 7ः00 बजे तथा सिलाई एवं कटाई प्रशिक्षण व ब्यूटी केयर प्रशिक्षण की कक्षा प्रातः 9ः00 से दोपहर 1ः30 बजे व योगा, तीरन्दाजी और ताई कवांडो/आत्मरक्षा प्रशिक्षण की कक्षाएं सांय 6ः00 से 7ः00 बजे तक लगाई जाएंगी। उन्होंने अधिक से अधिक बच्चों को इन ग्रीष्मकालीन अवकाश शिविर में भाग लेने की अपील की।

इस अवसर पर श्री विपिन शर्मा सेवानिवृत बाल कल्याण अधिकारी ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश शिविरों का अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहिए तथा उन्होंने हरियाणा बाल कल्याण परिषद् जिला शाखा नारनौल द्धारा बच्चों के विकास के लिए समय-2 पर चलाई जाने वाली गतिविधियों मे हमेशा अपना सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर श्री राणा सुशिल सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्घन करते हुए कहा कि इन शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को उनकी रूचि अनुसार योगा, नृत्य, सिलाई एवं कटाई प्रशिक्षण, ब्यूटी केयर प्रशिक्षण, ताई कवांडो/मार्शल आर्ट व तीरन्दाजी प्रशिक्षण में भाग लेना चाहिए। उन्होंने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् द्धारा बच्चों के विकास के लिए चलाई जा रही सभी गतिविधियों की प्रशंसा की।

इसके उपरान्त मुख्य अतिथि श्री कमलेश शास्त्री ने उपस्थित बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों पढाई के साथ अच्छा इन्सान बनना चाहिए तथा जो बच्चा पढाई में कमजोर है उससे निराश नही होना चाहिए क्योंकि बच्चों में पढाई के प्रति परिवर्तन किसी समय भी आ सकता है और वह बच्चा आगे बढकर डाक्टर, ईन्जिनियर व बड़ा अधिकारी बन सकता है। इसके बाद मुख्य अतिथि ने बच्चों से कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा आयोजित इस ग्रीष्मकालीन अवकाश शिविर-2024 के माध्यम से सभी बच्चों के लिए काफी कुछ सिखने का सुनहरा अवसर है जिसका फायदा इन बच्चों को उक्त शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उठाना चाहिए। अन्त में मुख्य अतिथि ने बच्चों के भविष्य के लिए शुभकामनाऐ दी।

इस अवसर पर विवेक कुमार कार्यक्रम अधिकारी, मनीष कुमार लेखाकार, सुरेन्द्र शर्मा तीरन्दाजी कोच, रोहताश सिंह रंगा परियोजना निदेशक नशा मुक्ति केन्द्र नारनौल, कमल शर्मा समाजिक कार्यकर्ता व अनु शर्मा सहायक कम डाटा एन्ट्री ओपरेटर जिला बाल संरक्षण ईकाई नारनौल व सभी गतिविधियों के प्रशिक्षक/प्रशिक्षिकाएं व बच्चें उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.