77वें वन महोत्सव के द्वितीय चरण के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

विधायक मूलचंद शर्मा तथा सतीश फागना ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

फरीदाबाद। 77वें वन महोत्सव के द्वितीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को डबुआ कॉलोनी स्थित लेबर वेलफेयर ऑफिसर कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मूलचंद शर्मा तथा एनआईटी फरीदाबाद के विधायक सतीश फागना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय वन महोत्सव का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। जनभागीदारी से हरित एवं स्वच्छ हरियाणा के निर्माण का किया आह्वान, पौधों के संरक्षण पर दिया जोर इस अवसर पर  मुख्य अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी पर बल देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, उपायुक्त आयुष सिन्हा, अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया, एसडीएम बडख़ल त्रिलोक चंद, जिला वन अधिकारी झलकार उइके सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.