करनाल में दिग्विजय चौटाला का पूर्व सीएम पर तंज

हरियाणा के करनाल पहुंचे जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और पूर्व सीएम मनोहर लाल मिल कर षड्यंत्र रच रहे हैं। हुड्डा ने अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक से लोकसभा चुनाव जीताने के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया। करनाल की लोकसभा सीट पर एक डमी कैंडिडेट उतारा गया है। उनके षड़यंत्र से कांग्रेस को नुकसान हो रहा है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि लोगों में कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ गया है। हमारे कैंडिडेट की डिमांड जनता ने की। जनता ने यह भी कहा है कि अपना मजबूत कैंडिडेट लोकसभा करनाल सीट पर उतारे अन्यथा आपकी पार्टी को भी नुकसान होगा और एंटी खट्टर वोट देवेंद्र कादियान के पक्ष में जाएगा। वे शनिवार को पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र कादियान का नामांकन कराने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

किसी के पार्टी छोड़ने पर कोई फर्क नहीं

जेजेपी के राष्ट्रीय सचिव द्वारा पार्टी छोड़े जाने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि चाहे कोई पार्टी छोड़े या पार्टी से जाए, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बस पार्टी की जड़ और टहनियां मजबूत होनी चाहिए और वह मजबूत हैं। सूबे सिंह हमारी पार्टी के अच्छे कार्यकर्ता थे, अच्छे इंसान हैं, उनको शुभकामनाएं हैं।

जोगीराम सिहाग पर ये कहा

विधायक जोगीराम सिहाग के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि कानून यह कहता है कि अगर कोई विधायक किसी दूसरी पार्टी का प्रचार करता है और वोट की अपील करता है तो उसकी सदस्यता चली जाएगी। जोगीराम सिहाग मेरे अंकल हैं। अगर वे किसी दूसरी पार्टी के लिए वोट की अपील करेंगे तो पार्टी भी कार्रवाई करेगी। चौटाला ने कहा कि करनाल लोकसभा सीट से जनता बीजेपी को चलता करने का काम करेगी। दूसरा, कांग्रेस का उम्मीदवार बाहरी उम्मीदवार है और उसे एक्सपिरियंस नहीं है।

INLD पर साधा निशाना

इनेलो द्वारा एनसीपी को समर्थन दिए जाने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि इनेलो के पास तो कैंडिडेट ही नहीं है, इनेलो चार सीटों पर खाली है। इनेलो का तो वो बुरा हाल है, उनको 8 प्रतिशत वोट अपने चश्मे को सिक्योर रखने के लिए चाहिए और 8 प्रतिशत वोट हासिल करने के लिए चुनाव लड़ना पड़ता है। प्रत्येक सीट पर प्रत्याशी उतारना पड़ता है।

लेकिन दो आदमी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अभय चौटाला, मैं और मेरा की धारणा से आगे ही नहीं बढ़ पा रहे है। लेकिन जो हम और हमारे की धारणा से सोचेगा, वह आगे बढ़ेगा। जो लोग मैं-मैं की राजनीति करते है लोग उन्हें चलता करते है।

किसानों के विरोध पर ये कहा

​​​​​​​बीजेपी और जेजेपी का किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है, जैसे ही यह सवाल किया गया तो दिग्विजय ने इसे मीडिया का ट्रिकी सवाल बता दिया और कहा कि क्या मीडिया को नहीं पता जो किसान विरोध कर रहे है वे लोग कौन है? क्या हमारे खिलाफ किसी किसान यूनियन का कॉल है कि विरोध किया जाना है?

उन्होंने सवाल किया कि आज अगर कोई सबसे बड़ा नेता है तो वह राकेश टिकैत है, राकेश टिकैत ने जयंत चौधरी का विरोध क्यों नहीं किया? ये बेतुकी बाते है और कांग्रेस के लोग ही हाय हाय और मुर्दाबाद के नारे लगाएंगे, तो इन बातों से कुछ बनने वाला नहीं है। इससे हमारे वोट बैंक पर ओर भी बढ़त होगी।

करनाल लोकसभा चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। इस लोकसभा सीट पर क्या हैं जनता के मुद्दे और क्या है चुनावी हवा। चुनाव का सबसे सटीक और डीटेल एनालिसिस।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.