44 डिग्री की भीषण गर्मी में गरीबों के आशियाने उजाडऩा अमानवीय : बलजीत कौशिक

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने तोडफ़ोड़ से प्रभावित लोगों के बीच जाकर बांटा उनका दुख

फरीदाबाद। मुजेसर के आजाद नगर में जिला प्रशासन द्वारा की गई तोडफ़ोड़ के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक आज अपनी टीम के साथ प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीडि़त परिवारों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उन्हें हरसंभव सहयोग एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। पीडि़तों को संबोधित करते हुए श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब लोगों को बसाने का काम किया जबकि भाजपा सरकार गरीबों को उजाड़ रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार भीषण हीटवेव से बचाव को लेकर लोगों को सलाह दे रही है, वहीं दूसरी तरफ  44 डिग्री तापमान में गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़े जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को कार्रवाई से पहले मानवीय संवेदनाओं का ध्यान रखना चाहिए था, ताकि गरीब और मजदूर परिवारों को खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के घर मुजेसर अंडरपास निर्माण के नाम पर तोड़े गए हैं, सरकार को तुरंत उनके पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए। प्रभावित परिवारों को वैकल्पिक फ्लैट उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनके भोजन, पेयजल, चिकित्सा और बच्चों की जरूरतों का भी समुचित प्रबंध किया जाना चाहिए। श्री कौशिक ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर गरीबों को उजाडऩा किसी भी सूरत में उचित नहीं कहा जा सकता। कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द ही पीडि़त परिवारों को राहत प्रदान नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी सडक़ों पर उतरकर जोरदार आंदोलन और प्रदर्शन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। बता दें कि इसी तोडफ़ोड़ के विरोध के चलते कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हम सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सच्चे सिपाही हैं ओर हाउस अरेस्ट जैसी किसी भी प्रताडऩा से डरने वाले नहीं, कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से गरीबों के साथ खड़ी है। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, जिला सचिव बलजीत अरोड़ा, सुखबीर गोदारा, मनोहर यादव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.