21 फरवरी को ‘अटल कमल’ में पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का होगा आयोजन: पंकज पूजन रामपाल
पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला 7 मार्च से 14 अप्रैल तक
प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर भाजपा ज़िला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 21 फ़रवरी को होने वाली प्रशिक्षण कार्यशाला की व्यवस्थाओं और तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस अवसर पर पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत फ़रीदाबाद जिले का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 21 फरवरी को ज़िला कार्यालय ‘अटल कमल’ में आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी मंत्री पार्टी के सभी विधायक, पार्षदगण, प्रदेश, ज़िला एवं मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। मु
