युवा संसद में स्टेट चैंपियन बनीं बहीन स्कूल की बेटियां, डीसी ने किया सम्मानित

आज जिला प्रशासन पलवल द्वारा स्टेट चैंपियन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन को माननीय डी सी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ जी ने युवा संसद प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय ट्रॉफी जीतने पर सम्मानित किया।आई टी आई पलवल के सभागार में स्टेट चैंपियन छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से संसद की जीवंत तस्वीर पेश की,जिसको देखकर उपायुक्त महोदय गद गद नजर आए।अपने संबोधन में उपायुक्त महोदय ने कहा कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन की बेटियों ने पूरे हरियाणा में पलवल जिले का नाम रोशन किया,मुझे इन बेटियों और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन के प्रधानाचार्य डॉक्टर शिव कुमार गुप्ता व सभी अध्यापकों पर गर्व है। इन बेटियों ने हरियाणा के बड़े बड़े महानगरों की टीमों को भारी अंतर से हराया है।
जिला प्रशासन इन छात्राओं और स्कूल को और प्रोत्साहित करेगा। मैं स्वयं बहीन के ग्रामीणों से अनुरोध करूंगा कि आप अपनी बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाएं। रेड क्रॉस के सचिव श्री महेश गुप्ता जी ने भी छात्राओं को स्टेट चैंपियन बनने की भूरि भूरि प्रशंसा की।जिला शिक्षा अधिकारी श्री मामराज रावत जी ने कहा कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन जिले का सर्वश्रेष्ठ स्कूल है,ये स्कूल हर क्षेत्र में अव्वल रहता है,मुझे गर्व है कि मेरे जिले से स्टेट चैंपियन स्कूल आगे आ रहे हैं।
इस अवसर पर रेड क्रॉस के सचिव महेश गुप्ता जी ने खुश होते हुए कहा कि रेडक्रॉस भी स्कूल में इन छात्राओं के लिए कुछ सुविधाएं जुटाएगी ।पार्षद चंदीराम गुप्ता जी, आई टी आई पलवल के प्रिंसिपल जिले सिंह, ग्राम पंचायत बहीन के सरपंच विक्रम सिंह,वेदराम शर्मा,रावत खाप के प्रधान जेलदार सुमेर सिंह , एस एम सी प्रधान राजबीर सिंह जी ,प्रिंसिपल डा रंजना गुप्ता जी,पूर्व डी ई ओ अजीत सिंह, मास्टर मंगल सिंह जी ने भी छात्राओं और स्कूल को बधाई दी।विजेता स्कूल के प्रिंसिपल डॉ शिवकुमार गुप्ता जी ने इस जीत का श्रेय पूरे जिले को दिया और कहा कि यह जीत पूरे जिले की जीत है। मैं सभी का इस जीत के लिए आभार प्रकट करता हूँ।
युवा संसद प्रतियोगिता के प्रभारी जगतराज और नरेंद्र जी को उनके प्रयासों के लिए उपायुक्त महोदय ने विशेष रूप से सम्मानित किया।प्रभारी जगतराज और नरेंद्र जी की ओर से आश्वस्त किया गया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन नेशनल चैंपियन भी बनेगा। सम्मान कार्यक्रम में योगेश डागर ,बिमलेश कुमारी ,डॉक्टर विनोद कुमार, प्रियंका सोरोत,अजीत सिंह,प्रताप सिंह,भगत सिंह बोहरे, सर्वजीत,अजय कुमार राजकुमार,शिव कुमार, राजकुमार, वर्षा, बॉबी ,अंजना ,रीना ,रेनू ,मनोज कुमार,रंजना को भी सम्मानित किया गया।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.