नीमका जेल में हुआ सीपीआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

फरीदाबाद। श्री सुदेश भण्डारी सेवा ट्रस्ट द्वारा नीमका जेल में तरुण भंडारी (राजनीतिक सचिव, मुख्यमंत्री) के मार्गदर्शन में सीपीआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्येन्द्र कुमार, सूरजपाल भूरा (सरपंच एवं जिलाध्यक्ष, सरपंच एसोसिएशन फरीदाबाद) एवं रेशम जी ने शिविर में सहभागिता करते हुए सहयोग किया तथा जेल में मौजूद कैदियों को सीपीआर का प्रशिक्षण देकर आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.