सेक्टर-9 में पार्षद मुकेश अग्रवाल ने नए ट्यूबवेल का किया उद्घाटन

फरीदाबाद। वार्ड-37 के सेक्टर-9 स्थित चंद्रशेखर पार्क में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन पार्षद मुकेश अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्रङ्ख्र प्रधान जितेंद्र अधाना,महासचिव विवेक यादव , बृजेश गुप्ता , सुरेश पचौरी , दिनेश अग्रवाल , प्रभा सोलंकी , डॉ. पवन देव, अजय अग्रवाल , अशोक शर्मा , नवीन तंवर और के सी गोयल जी  सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्षद मुकेश अग्रवाल ने कहा कि नए ट्यूबवेल के लगने से सेक्टर-9 क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान में काफी मदद मिलेगी और स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड-37 में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल जी का सहयोग एवं मार्गदर्शन लगातार प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए पार्षद मुकेश अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की तथा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.