हरियाणा में कन्फेक्शनरी संचालक की हत्या

हरियाणा के फरीदाबाद में शुक्रवार रात दुकान में शराब पीने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसके भाई पर भी हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना NIT स्थित डबुआ इलाके की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार हैं।

मृतक की पहचान जवाहर कॉलोनी निवासी सत्यप्रकाश यादव (35) के रूप में हुई है। वह 2 बेटी और एक बेटे का पिता था। वह डबुआ इलाके में कन्फेक्शनरी की दुकान चलाता था।

युवकों ने अपने साथी बुलाए
सत्यप्रकाश के पड़ोसी गोपाल शर्मा ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे 3-4 युवक सत्यप्रकाश की दुकान पर आए। उन्होंने दुकान पर चखना मांगा। इसके बाद युवकों ने सत्यप्रकाश को दुकान पर बैठकर शराब पीने की बात कही। सत्यप्रकाश ने युवकों को मना कर दिया। युवक शराब पीने की जिद करने लगे। इसके बाद उनमें कहासुनी हो गई। युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया।

इसके बाद उन्होंने सत्यप्रकाश और उसके भाई नीरज से मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने जिम करने वाली रॉड और धारधार हथियार से मारपीट की। घटना में सत्यप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग सत्यप्रकाश और नीरज को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने सत्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं नीरज के हाथ में फ्रैक्चर आया है।

गांव गए हुए थे पिता
सत्यप्रकाश के पिता विजेंद्र यादव ने कहा कि वह शुक्रवार को अपने गांव अलीगढ़ गए हुए थे। उन्हें घर से फोन आया कि सत्यप्रकाश और नीरज का कुछ सामाजिक तत्वों के साथ झगड़ा हो गया है। इसमें सत्य प्रकाश की हत्या कर दी गई। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंच गए।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.