टोल फ्री नंबर पर मिली शिकायतों का प्राथमिकता से हो रहा निपटारा

फरीदाबाद । उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध डायवर्जन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस दिशा में जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार ने बताया कि शिकायत निवारण व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। उन्होंने बताया कि 29 मार्च तक टोल फ्री नंबर पर प्राप्त शिकायतों के अनुसार कुल कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से कुल 30 शिकायतों का समाधान करा दिया गया है, जबकि 3 शिकायतें लंबित हैं, जिन पर विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कहा कि यदि कहीं भी एलपीजी गैस से संबंधित कोई अनियमितता, जैसे कालाबाजारी, अधिक मूल्य वसूली, जमाखोरी अथवा घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग देखने में आए, तो नागरिक तुरंत इसकी सूचना जिला हेल्पलाइन नंबर 0129-2288245 पर दें। इसके अतिरिक्त, बल्लभगढ़ क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अजीत सिंह (मोबाइल नंबर: 9810212115) तथा एनआईटी फरीदाबाद क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी विनय मुद्गल (मोबाइल नंबर: 8168792654) को भी सीधे सूचना दी जा सकती है। उन्होंने आमजन से अपील की है यदि कहीं भी एलपीजी की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.