फरीदाबाद में जींस की फैक्ट्री पर सीएम फ्लाइंग की रेड; सैंपल भेजा लैब

फरीदाबाद। सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार को आईएमटी इलाके में छापेमारी कर अवैध रूप से चलाई जा रही एक जींस फैक्ट्री को पकड़ा है। इसमें जींस की पेंट रंगाई व धुलाई का काम किया जाता है। इस छापेमारी के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्लभगढ़ की टीम भी मौजूद रही। फरीदाबाद सीएम फ्लाइंग डीसीएपी अभिमन्यू गोयत ने बताया कि, उनको सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्लभगढ़ की टीम के अधिकारियों के साथ मिलकर छापेमारी की है। जब वह फैक्ट्री पहुंचे, तो वहां पर जींस की पेंट रंगाई व धुलाई का कार्य चल रहा था।

इसको श्री बालाजी प्रोसेस के नाम से संतोष नामक व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि, जींस फैक्ट्री में प्रयोग में लाए जा रहे कैमिकल और धुलाई के बाद निकलने वाले गंदे पानी को बिनी की ट्रीटमेंट के सीधा सीवरेज में डाला जा रहा था। उन्होंने कहा कि प्रदूषण विभाग की टीम द्वारा निकलने वाले गंदे पानी का एक सैम्पल लिया गया, जिसे परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्लभगढ़ के जेई विकास कुमार ने बताया कि इस फैक्ट्री को पूरी तरह से बंद करने के लिए बिना अनुमति के बायलर आदि उपयोग में लाने व बिना किसी अनुमति के फैक्ट्री चलाने की क्लोजर रिपोर्ट तैयार करके मुख्यालय भेजी जाएगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.