प्रदेश की जनता के दिलों में बसते है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश : पंकज पूजन रामपाल

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना  

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी, फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की जनता के दिलों में बसते हैं। जनता के प्रति उनकी निष्ठा, संवेदनशीलता और सेवा भावना ने उन्हें न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश में एक लोकप्रिय और विश्वासपात्र मुख्यमंत्री के रूप में स्थापित किया है। मुख्यमंत्री का निवास सदैव जनता के लिए खुला रहता है और वे हर हरियाणवी को अपना परिवार मानते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक सच्चे जनसेवक के रूप में प्रदेश के हर आम आदमी को खास बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनका सरल, सहज और जनहितैषी व्यवहार उन्हें आमजन के और भी करीब लाता है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके जीवन का पल पल प्रदेश की जनता के विकास और कल्याण के लिए समर्पित है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ ने फरीदाबाद के सेक्टर-17 स्थित हरि मंदिर में हवन-यज्ञ कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में  भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा फल और प्रसाद का वितरण कर भव्य उत्सव मनाया गया ।

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की । इस अवसर पर जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, सीमा भारद्वाज विक्रम सिंह अरुआ, जिला सचिव मनीष छोकर, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा प्रवीण चौधरी, अरुणिमा सिंह, प्रभा सोलंकी, चमन गर्ग, नीरज चावला, माधव रावत, संदीप अधाना, राज मदान व अन्य कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे । सैनी समाज द्वारा शिव मंदिर सैनी धर्मशाला अजरौंदा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल मुख्य तौर पर उपस्थित रहे और उन्होंने सैनी समाज के प्रमुख लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हवन पूजन कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा में समर्पित जीवन की कामना की।

इसके पश्चात केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, जिला सचिव मनीष छोकर, माधव रावत, खेमचंद सैनी, लाल प्रधान सैनी, बलजीत सैनी, दिवाकर सैनी, राकेश सैनी और भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे । श्री रामपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनसेवा, विकास और जनकल्याण के सशक्त प्रतीक हैं। शपथ ग्रहण के दिन ही 25,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति देकर उन्होंने अपने वादों को धरातल पर उतारने का उदाहरण प्रस्तुत किया। महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह सहायता, कैंसर सहित 54 दुर्लभ बीमारियों के इलाज हेतु विशेष पोर्टल, 84 लाख हरियाणवियों को 1000 किलोमीटर तक निशुल्क बस यात्रा, 50,000 सरकारी नौकरियों का ऐलान तथा 7500 बीपीएल परिवारों को प्लॉट देकर मुख्यमंत्री ने आम जनता को सशक्त किया है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी का नेतृत्व संवेदनशील और दूरदर्शी है। आम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। यही कारण है कि वे सत्ता के नहीं, बल्कि सेवा के प्रतीक बनकर आज प्रदेश की जनता के सबसे प्रिय और भरोसेमंद मुख्यमंत्री के रूप में उभरे हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.