केरल में कांग्रेस की जीत पर फरीदाबाद में जश्न, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय

फरीदाबाद। केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर फरीदाबाद में जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने सेक्टर-9 स्थित अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने लड्डू बांटकर खुशी सांझा की और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि यह जीत कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनहित और विकास की राजनीति करती आई है, जिसका सकारात्मक असर आज केरल में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच ने पार्टी को नई दिशा दी है।

उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस लगातार सशक्त हो रही है और देशभर में जनता का भरोसा जीतने में सफल हो रही है। श्री कौशिक ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा ने निर्वाचन आयोग की मदद से वोट चोरी करके सरकार बनाई है। लोगों को भी पता चल गया है कि हिन्दुस्तान में चार प्रदेशों में अब कांग्रेस पार्टी की सरकार और आने वाले समय में उत्तराखण्ड़, पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।   इस अवसर पर राहुल नागर, श्रीपाल, कमलेश, जगदीश पाराशर, आकाश शर्मा, राजेश, जुबेर खान, प्रमोद शर्मा, अजय, मनीष बौद्ध सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.