कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने की मां कैलाशो देवी मंदिर में पूजा अर्चना 

फरीदाबाद‌। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने ओल्ड फरीदाबाद गढी मोहल्ला स्थित नवनिर्मित मां कैलाशो देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और सभी के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंदिर त्याग, आध्यात्मिक- सामाजिक समरसता और मन को शांति पहुंचने वाला स्थल होता है ।इससे भाईचारे को बढ़ावा मिलता है, इसलिए हमें मंदिर में पूजा अर्चना के साथ-साथ परोपकार के कार्यों में भी हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक जिंदल ने अपनी मां कैलाशो देवी की याद में बनाए इस मंदिर में लोगों को आध्यात्मिकता के साथ-साथ परोपकार के कार्य भी देखने को मिलेंगे। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच पूजा अर्चना के साथ-साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक भी कराया। मंदिर प्रबंधक अशोक जिंदल ने कहा कि वह इस मंदिर के माध्यम से धार्मिक अनुष्ठान एवं लोगों के जन कल्याण कार्यों से जुड़े रहने का पूरा प्रयत्न करेंगे ।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.