मेधावी छात्रा हिमांशी कौशिक ने लिया गुरु महाराज से आशीर्वाद

फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी (प्रकाश बाल भारती पब्लिक स्कूल) की होनहार छात्रा हिमांशी कौशिक ने सीबीएसई 12वीं (कॉमर्स) में 99त्न अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद हिमांशी ने अपने माता-पिता (दुर्वेश कौशिक व भारती कौशिक) के साथ श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम पहुंचकर अनंत श्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर, श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी जी ने हिमांशी को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया और उसकी मेहनत को सराहा। उन्होंने कहा कि कहा कि कड़ी मेहनत और गुरु-कृपा से ही ऐसी सफलता संभव होती है।

बेटियां आज हर क्षेत्र में देश का नाम ऊंचा कर रही हैं। हिमांशी की यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। पिता ने गुरु चरणों में जताया आभार! इस अवसर पर मौके पर हिमांशी के माता-पिता (दुर्वेश कौशिक व भारती कौशिक) बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने गुरु महाराज का आभार जताते हुए कहा कि उनका परिवार लंबे समय से गुरु दर से जुड़ा है और बेटी की यह ऐतिहासिक सफलता गुरुदेव के आशीर्वाद और उनकी असीम अनुकम्पा का ही परिणाम है। स्वामी जी ने भी पूरे परिवार को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.