संसार में रक्तदान होता है सबसे बड़ा दान : केसी लखानी
रोटरी ब्लड बैंक ट्रस्ट की इंटरएक्टिव मीटिंग में नए नेतृत्व का हुआ सम्मान
फरीदाबाद। रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद की ओर से सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल व्यू होटल एंड बैंक्वेट्स में आयोजित इंटरएक्टिव मीटिंग में नए नेतृत्व का स्वागत, सम्मान और भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में रोटरी परिवार के प्रेसिडेंट ट्रस्टीज 2026-27 एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों, ट्रस्टियों तथा विभिन्न क्लबों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जहां सभी विशिष्ट अतिथियों एवं रोटरी पदाधिकारियों का प्लांटर एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह में फरीदाबाद के 39 रोटरी क्लबों के नवनियुक्त अध्यक्षों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पैटर्न रोटेरियन के सी लखानी चेयरमैन लखानी अरमान ग्रुप उपस्थित रहे । इसके अलावा सीनियर रोटेरियन एच एल भूटानी, एच के बत्रा, एम एल शर्मा , महेंद्र कुमार मेहतानी, सुरेश चंद्रा, अजय सोमवंशी, जीएस लांबा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं लखानी अरमान ग्रुप के चेयरमैन रोटेरियन के.सी. लखानी ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में रोटरी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे कार्य मानवता की सच्ची सेवा हैं और सभी संस्थाओं को मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने नए नेतृत्व को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि रोटरी ब्लड बैंक आने वाले वर्षों में और अधिक प्रभावशाली कार्य करेगा। वह तन, मन और धन से पूरी तरह साथ है।
उन्होंने कहा कि दीपक प्रसाद ने रोटरी ब्लड बैंक के लिए जितना कुछ किया शायद ही कोई कर सके। यहीं कारण है कि उन्हें अगले दो साल के लिए प्रेसिडेंट चुना गया है। वह अपनी और से दीपक प्रसाद को हार्दिक शुभकामनाएं देते है। इस मौके पर एमिजेट पास्ट प्रेसिडेंट प्रेम प्रकाश पसरिचा ने अपने दो वर्षीय कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी रोटेरियनों, ट्रस्टियों और समाजसेवियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि टीम वर्क और सेवा भावना के कारण रोटरी ब्लड बैंक समाज में रक्तदान की अलख जगाने में सफल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाला नेतृत्व संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से एच के बत्रा का धन्यवाद किया जिन्होंने उनकी भवन बनाने की मुहिम को सिरे चढ़ाने में पूर्ण सहयोग किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ रोटेरियन एच. के. बत्रा ने अपने संबोधन में रोटरी ब्लड बैंक ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है। उन्होंने कहा कि रोटरी परिवार ने वर्षों से निस्वार्थ सेवा का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हर रोटेरियन खुलकर दान करे , जितना वह दान करेंगे ऊपर वाला उन्हें उससे भी ज्यादा वापस देगा। उन्होंने पास्ट प्रेसिडेंट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रेम पसरिचा ने जो सोचा उसको धरातल पर लाने का काम सभी रोटेरियन ने किया है। कार्यक्रम में मंच संचालन रोटेरियन संजय वाधवान, ने की । इसके साथ काय्र्रकम में कृष्ण कौशिक , मोहित भाटिया, पवन सिंघल, गुरनीत कौर, श्याम कांकाणी, पंकज गर्ग, मोहन सोनी, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
