रक्तदान से किसी घायल की जिंदगी को बचाया जा सकता है : आकाश गुप्ता

फीवा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 300 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

फरीदाबाद। फरीदाबाद एस्टेट एजेंटस वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा सैक्टर-15 कम्यूनिटी सैंटर में हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर के 350 साला शहादत पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद एक्सीलेंस व रोटरी बल्ड बैंक चेरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने रक्तदान शिविर में अपनी विशेष भूमिका निभाई। शिविर में 300 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाते हुए फीवा के अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि आपका डोनेट किया हुआ खून किसी की जिंदगी बचा सकता है।

उन्होंने कहा कि ब्लड डोनेट करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, हालांकि कई लोगों के मन में यह डर बना रहता है कि ब्लड डोनेट करने से शरीर में खून की कमी हो सकती है या कमजोर आ सकती है। इस डर की वजह से कई लोग हेल्दी होने के बावजूद ब्लड डोनेट करने से बचते हैं। डॉक्टर्स का साफ कहना है कि ब्लड डोनेट करना सेहत के लिए सुरक्षित है और इससे शरीर को फायदे भी मिल सकते हैं। हेल्दी लोगों को 3-4 महीने में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए।

रक्तदान शिविर में विशेष रुप से उपस्थित कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा के भाई टिपरचंद शर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता ने रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर हिमांशु अग्रवाल, सुनील जटवानी, अविनाश, गुरमीत सिंह देओल, उमेश ग्रोवर, कुंदनलाल गाबा, राजगेरा, राजबीर नेता सहित अनेक लोग मौजूद थे। रक्तदान में लोगों सहित पुलिसकर्मियों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.