भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान : कार्यकर्ता निर्माण से राष्ट्र निर्माण की ओर : पंकज पूजन रामपाल

21 फरवरी को ‘अटल कमल’ में पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

फऱीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रशिक्षण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की सतत और प्रभावी प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से परिपक्व, संगठनात्मक रूप से सक्षम और सामाजिक रूप से जागरूक बनाती है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता न केवल संगठनात्मक विषयों पर अपडेट रहते हैं। पार्टी का लक्ष्य मंडल स्तर तक समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार कर संगठन की जड़ों को और मजबूत करना है। यह महाअभियान संगठनात्मक पुनर्संरचना और वैचारिक सुदृढ़ीकरण का व्यापक प्रयास है, जो “व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण” की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 21 फऱवरी को होने वाली प्रशिक्षण कार्यशाला की व्यवस्थाओं और तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पंकज रामपाल ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत फऱीदाबाद जिले का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 21 फरवरी को ज़िला कार्यालय ‘अटल कमल’ में आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी मंत्री पार्टी के सभी विधायक, पार्षदगण, प्रदेश, ज़िला एवं मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख शैलेंद्र पांडे तथा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अरुण यादव कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। मंडल स्तरीय प्रशिक्षण 7 मार्च से 14 अप्रैल के बीच चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जाएंगे। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने एस.आई.आर. पर बीएल ए -1 और जिला पदाधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा ज़िला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, उपाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, मुकेश शर्मा, सचिव मनीष छोकर, पुनीता झा, सुनील कुमार, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान, अश्वनी गुलाटी, अनुराधा डीगवाल, मनीष राघव,  मंडलों के अध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चों के ज़िला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.