भाजपा नेता यादराम गर्ग मेवाती को डोर टू डोर अभियान के दौरान मिल रहा है 36 बिरादरी का भारी समर्थन
पुनहाना विधानसभा क्षेत्र की जनता ने बना लिया इस बार बदलाव का मन। यादराम गर्ग
नूंह, आस मोहम्मद। पुनहाना से भाजपा के टिकट पर दावेदारी ठोक रहे लाला यादराम गर्ग मेवाती को डोर टू डोर अभियान के दौरान पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। यादराम गर्ग मेवाती ने पुनहाना विधानसभा के लगभग एक दर्जन गांवों में रविवार को अपना डोर टू डोर अभियान चलाया। इस दौरान वह घर-घर जाकर लोगों से मिलकर भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए देखे गए और लोगों से मिलकर उन्होंने भाजपा के लिए वोट देने की बात की। इस दौरान लाला यादराम गर्ग मेवाती ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह पुनहाना से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि पार्टी उन्हें अपना टिकट देकर मैदान में उतारेगी और उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि वह 36 बिरादरी के सहयोग और समर्थन से इस बार पुनहाना विधानसभा सीट से जीत कर विधानसभा में पहुंचेंगे।
लाला यादराम गर्ग मेवाती ने अपने अभियान में कहा कि पुनहाना विधानसभा क्षेत्र सबसे पिछड़ा क्षेत्र है, यहां के नेताओं ने यहां के युवाओं को रोजगार से पीछे धकेलते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा मुहैया नहीं कराई। जिससे आज यह इलाका सबसे पिछड़ा हुआ इलाका है। उन्होंने कहा कि यहां के दो राजनीतिक घरानों ने पुनहाना क्षेत्र के लोगों को जमकर लूटा है और यहां का विकास ना कर केवल अपना ही विकास किया है। उन्होंने कहा कि अगर यह नेता पुनहाना क्षेत्र का विकास करते तो आज पुनहाना क्षेत्र देश के सबसे पिछड़े क्षेत्रों में सुमार नहीं होता। उन्होंने कहा कि आप लोगों के प्यार और सम्मान से वह विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आगे आए हैं। 36 बिरादरी के लोगों ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया है और अपना समर्थन दिया है। उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि वह इस बार पुनहाना विधानसभा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर भारी वोटो से चुनाव जीत कर विधानसभा में पहुंचेंगे और पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं ,बुजुर्गों और सभी लोगों को विकास की नई राह दिखाएंगे और पुनहाना में रिकॉर्ड तोड़ विकास करेंगे। इस दौरान पुनहाना क्षेत्र के गांवों में उनका फूल मालाओं से पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया और समर्थन दिया गया। जिससे लाला यादराम गर्ग मेवाती जनता के मिल रहे जन समर्थन से गदगद नजर आए। इस दौरान बीर सिंह सरपंच नवलगढ़, रहमान सरपंच बिछोर,हाजी गुलदीन कुरैशी,अहमद पंच,आस मोहम्मद पंच, बाबू भारद्वाज, सुंदर सिंगला व शहीद कुरेशी पिनगवां सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
