भानु प्रताप सिंह के जन्मदिन पर 12 मेधावी विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित
फरीदाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-9, फरीदाबाद में भानु प्रताप सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 12 छात्रों को साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर वार्ड-37 के पार्षद मुकेश अग्रवाल, सेक्टर-9 आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट सतवीर शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र नागर, विद्यालय के प्राचार्य मुकेश चंद सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। साइकिल प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद मुकेश अग्रवाल ने कहा कि अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के लिए साइकिलें प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अधिक से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इस प्रकार प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और देश का नाम रोशन करें। आरडब्ल्यूए प्रधान रणबीर चौधरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आगे बढऩे की प्रेरणा भी देते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
