बहुजन समाज पार्टी ने समाज एवं पार्टी में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए प्रमुख समाजसेवी एवं वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शर्मा उर्फ काले को बनाया फरीदाबाद लोकसभा प्रभारी।

पलवल 17 अगस्त। बहुजन समाज पार्टी द्वारा ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखने एवं अन्य समुदायों पर अपनी विशेष पकड़ बनाए हुए प्रमुख समाजसेवी एवं बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता पलवल निवासी सुशील कुमार शर्मा उर्फ काले को हाल ही में हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनावों को मध्य नजर हुए फरीदाबाद लोकसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति बहुजन समाज पार्टी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी रणधीर बेनीवाल ने करते हुए कहा हमने फरीदाबाद लोक सभा के हर विधानसभा के कार्यकर्ताओं से उनके उनके बारे में जानकारी प्राप्त की सर्वाधिक कार्यकर्ताओं का समर्थन मिलने के बाद यह निर्णय दिया गया है। उन्होंने कहा हमें पूर्ण विश्वास है आगामी विधानसभा में फरीदाबाद लोक सभा प्रभारी सुशील कुमार शर्मा उर्फ काले के नेतृत्व में फरीदाबाद लोकसभा के नौ विधानसभाओं में पार्टी के उम्मीदवार उम्मीदा प्रदर्शन कर एक नया मुकाम हासिल कर पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा हमने पार्टी में उनकी निष्ठा भाव और मेहनत को देखते हुए पार्टी आलाकमान से राय शुमारी करने के बाद यह नियुक्ति की है।

ज्ञात रहे की सुशील कुमार शर्मा उर्फ काले बहुजन समाज पार्टी में 2009 में एक कार्यकर्ता के रूप में आए। उन्होंने पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए सर्व समाज को साथ लेकर पार्टी को मजबूत किया वही 2014 मैं बहुजन समाज पार्टी के पलवल विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार थे लेकिन किन्हीं कारणों से टिकट न मिलने पर भी उन्होंने पार्टी का दामन नहीं छोड़ा वह अपनी निष्ठा भाव और मेहनत के बलबूते सर्व समाज को साथ लेकर बड़े संघर्ष के बावजूद क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के जनहित के काम किए।

वहीं उन्होंने बहुजन समाज पार्टी को आगे बढ़ाया। आज उसी का परिणाम है जो उन्हें बहुजन समाज पार्टी आलाकमान द्वारा फरीदाबाद लोकसभा एवं नौ विधानसभाओं का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वही अपनी इस नियुक्ति पर सुशील कुमार शर्मा उर्फ काले ने बहुजन समाज पार्टी आला कमान का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया है और कहां पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास जताया है। मैं पार्टी हित में कार्य करते हुए पूर्ण निष्ठा भाव के साथ कार्य कर पार्टी की भावनाओं पर खरा उतारूंगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.