आरोहण ट्रस्ट ने बच्चों को दिखाई ‘हनुमान अंश’ फिल्म, लतिका शर्मा ने सेवा कार्यों को सराहा

फरीदाबाद। समाज में प्रेम, सेवा और सकारात्मकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘आरोहण ट्रस्ट’ फरीदाबाद  द्वारा बच्चों के लिए एक विशेष फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। सेक्टर-12 स्थित पाश्र्वनाथ मॉल के एमएसएक्स सिल्वर सिटी सिनेमाज  में आयोजित इस कार्यक्रम में सत्यनिकेतन ओपन पाठशाला (सेक्टर-7),  संत कबीर विद्या निकेतन स्कूल ,  श्री सिद्धदाता आश्रम  और जनकल्याण मंदिर  के स्टूडेंट्स  को हनुमान अंश: स्टोरी ऑफ नीब करोरी बाबा फिल्म दिखाई गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचीं हरियाणा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं फरीदाबाद जिला प्रभारी लतिका शर्मा का ‘आरोहण ट्रस्ट’ की नेहा गर्ग ने बुके भेंट कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

इस मौके पर  मुख्य अतिथि लतिका शर्मा ने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कारों और प्रेरणादायक कहानियों से जोडऩा आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने आरोहण ट्रस्ट  के इस अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए कहा, ऐसे नेक और सुंदर कार्य समाज में प्रेम, सेवा और सकारात्मकता की भावना को बढ़ावा देते हैं। बच्चों के चेहरों पर यह खुशी देखना वास्तव में एक अत्यंत सुखद और आनंददायक अनुभव है।  नेहा गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि , “हमारा उद्देश्य हमेशा से यही रहा है कि हम अपने बच्चों को अच्छी और प्रेरणादायक कहानियों की सौगात दें, जिससे वे जीवन में सही मूल्य और संस्कार सीख सकें। नीब करोरी बाबा के जीवन पर आधारित यह फिल्म बच्चों को सेवा और मानवता की सीख देगी।

बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाना ही हमारी पूरी टीम की सबसे बड़ी सफलता है। सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुँचे बच्चों के उत्साह का ठिकाना नहीं था। बच्चों ने न सिर्फ फिल्म का भरपूर आनंद लिया, बल्कि उनके लिए रिफ्रेशमेंट  की भी बेहद सुंदर और विशेष व्यवस्था की गई थी। नेहा गर्ग और उनकी पूरी टीम के इस स्नेह और अपने पन ने बच्चों के लिए इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। इस विशेष अवसर पर मोनिका जिंदल, आंचल गर्ग, तसमीन, सोनम कामरा, संध्या बत्रा, नेहा दुबे और शालिनी शुक्ला सहित कई गणमान्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.