विज्ञान एवं कौशलों का अद्भुत रासायनिक बंधन: सोना यादव
एससीईआरटी हरियाणा,गुरुग्राम के दिशा- निर्देश अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम सह प्रिंसिपल डायट आदरणीया श्रीमती सुमिता रांगी जी के कुशल नेतृत्व एवं ट्रेनिंग विंग इंचार्ज आदरणीया श्रीमती सोना यादव जी की देखरेख में पांच दिवसीय पीजीटी केमेस्ट्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
डाइट ट्रेनिंग विंग सदस्य डॉ• ओमबीर यादव ने बताया कि आज प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनिंग इंचार्ज श्रीमती सोना यादव जी ने “”21वीं के कौशल”” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया. उन्होंने विस्तार पूर्वक समझाया की राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के अनुरूप विद्यार्थियों की क्षमताओं एवं कौशलों का विकास करना अत्यंत आवश्यक है. जिसके द्वारा विद्यार्थी सकारात्मक दिशा में अपनी क्षमताओं का प्रयोग कर सकेंगे. इस प्रकार वे वैश्विक चुनौतियों का सामना भी कर सकेंगे.
इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में “”कला समेकित अधिगम”” , विषय में भी विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया. इसमें विस्तार पूर्वक समझाया गया कि केमिस्ट्री विषय में किस प्रकार से कला समेकित अधिगम का प्रयोग किया जा सकता है. विद्यार्थी कला के प्रयोग द्वारा विज्ञान के तथ्यों को आसानी से समझ सकते हैं. इसके साथ ही “”डी एंड एफ ब्लॉक”” विषय भी पर भी प्रशिक्षण दिया गया. मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए विज्ञान एवं योग का संयोग भी आवश्यक है. इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए “योग” पर भी एक सत्र का आयोजन करवाया गया जो की मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है.
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में डाइट के प्रभारी श्रीमान पृथ्वीराज, वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमान तखत सिंह चौहान, वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमान अरुण कुमार राघव, श्रीमान मुकेश कुमार शर्मा, बलविंदर कौर एवं सभी स्टाफ सदस्यों का सहयोग है
