अखिल भारतीय कायस्थ महिला महासभा ने किया हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन

फरीदाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महिला महासभा (चित्रांशी क्लब) द्वारा सावन के पावन महीने के उपलक्ष्य में भव्य ‘हरियाली तीज महोत्सव’ का आयोजन  हर्षोल्लास के साथ किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मेयर प्रवीण जोशी, महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव एवं समाज के पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना, वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।   संस्था के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस सांस्कृतिक समारोह में समाज की महिलाओं, बच्चों और गणमान्य परिवारों ने भारी संख्या में भाग लिया।  शिव विवाह का संयोजन प्रदेश महामंत्री शालनी कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया। इसके बाद जया व सरोज जी द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की सुंदर वेश भूषा के साथ बारात सजाकर विवाह का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया गया।  सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान समाज की महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक सावन के  लोकगीत और सुप्रसिद्ध गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम को और अधिक मनोरंजक बनाने के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं,  जिनमें मुख्य रूप इस उत्सव का मुख्य आकर्षण ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ सोलह सिंगार मैं सज धज कर किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागी को इस वर्ष की ‘तीज क्वीन’ के खिताब से नवाजा गया और सभी विजेताओं को आकर्षक उपहार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव ने तीज की सभी बहनों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को अपनी जड़ों और लोक संस्कृति से जोड़ रखते हैं।  कार्यक्रम में आए हुए अतिथि एवं सभी  गणमान्य पदाधिकारियो एवं सभी बहनों का स्वागत हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ममता श्रीवास्तव ने किया  और उत्सव में होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी सभी  आगंतुकों को तीज की शुभकामनाएं  एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के अवसर पर एकजुट होने पर विशेष बल दिया। महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाली तीज हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और अखंड सुहाग का प्रतीक है।

ऐसे आयोजनों से न केवल हमारी पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रहती है, बल्कि समाज के भीतर आपसी मेलजोल, एकजुटता और प्रेम की भावना को भी मजबूती मिलती है।  कार्यक्रम का समापन जिला अध्यक्ष मोना सक्सेना द्वारा धन्यवान ज्ञापित कर किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए सुरुचिपूर्ण भोज और सावन के विशेष व्यंजनों  की व्यवस्था की गई थी। इस कार्यक्रम की विशेषता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब की सभी पदाधिकारियो ने आपस के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने अखिल भारतीय कायस्थ महिला महासभा चित्रांशी क्लब के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज हमेशा से ही शिक्षा, संस्कृति और समाज निर्माण में अग्रणी रहा है। इस मौके श्रीमती रश्मि कुलश्रेष्ठ अलका कुलश्रेष्ठ अनुपम श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव जिला महामंत्री, जया चित्रांशी, सरोज श्रीवास्तव,सुनंदा श्रीवास्तव, श्वेता सिन्हा, मधु अस्थाना, अनुप्रिया श्रीवास्तव, निभा लाल, रश्मि श्रीवास्तव, लक्ष्मी सिन्हा, अनुपमा सिन्हा, मनीषा वर्मा, लीना सिन्हा, कीर्ति सक्सेना,  निधी माथुर व अन्य बहनों की गरिमा पूर्ण उपस्थिति रही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.