दीपावली से पूर्व सभी 19 पार्क होगें फैंसी लाइट से जगमग : मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पार्कों को आकर्षक एवं आधुनिक स्वरूप देने के उद्देश्य से आज  नगर निगम फरीदाबाद द्वारा लगभग 2 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से 19 पार्कों में फैंसी लाइटें लगाने के कार्य का शुभारंभ स्थानीय निवासियों से नारियल तुड़वाकर किया। इस परियोजना का शुभारंभ आज सेक्टर-3 स्थित श्रीराम पार्क से किया गया। दिवाली पर्व तक सभी पार्कों में लाइट लग जाएगी और यह पार्क सभी फैंसी लाइट से जगमग रहेंगे।  मूलचंद शर्मा ने बताया कि यह कार्य उनकी मांग पर नगर निगम द्वारा स्वीकृत किया गया है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार में फैंसी लाइट लगाने का कार्य भी अंतिम चरण में है। अब पार्कों में भी आकर्षक प्रकाश व्यवस्था होने से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को शाम के समय बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम शहर के सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। पार्कों में आधुनिक फैंसी लाइटें लगने से बच्चों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को विशेष लाभ मिलेगा।

इस परियोजना के अंतर्गत श्रीकृष्ण पार्क, श्री गणेश पार्क, श्रीराम पार्क, गोवर्धन पार्क, मधुबन पार्क, विश्वामित्र पार्क, वीर शिवाजी पार्क, गुरु नानक पार्क, शिव पार्क, गुलमोहर पार्क, अशोका पार्क, नाहर सिंह पार्क (सेक्टर-3), नाहर सिंह पार्क (एसडीएम ऑफिस रोड), मुरारी अखाड़ा पार्क, आदर्श नगर पार्क (ऊंचागांव पार्ट-2), मंडी वाला पार्क (तिरखा कॉलोनी), ब्रह्मकुमारी पार्क (रघुवीर कॉलोनी), छठ मैया पार्क (चावला कॉलोनी) तथा महाराजा अग्रसेन पार्क (चावला कॉलोनी) में फैंसी एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सेक्टर 3 सहित पूरे बल्लभगढ़ विधानसभा में समस्त भारत वर्ष के नागरिक रहते हैं। बल्लभगढ़ में लोगों को स्वच्छ सुंदर और सौहार्दपूर्ण माहौल देना सरकार की जिम्मेदारी बनती है। इस अवसर पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा,पूर्व पार्षद रामकुमार यादव, पार्षद पवन यादव, राकेश त्यागी, अशोक, जौहरी, विद्यानंद, लक्ष्मण राणा , मोहन, जे.पी. शर्मा, जितेंद्र शर्मा, जगजीत डिल्लो , कम्बीर सिंह (प्रधान), गौरव विरमानी (मंडल अध्यक्ष), पी.एल. शर्मा, रमेश भारद्वाज,पारस जैन,,निगम के कार्यकारी अभियंता अश्वनी गौड़,निगम से जनसंपर्क अधिकारी जोगेंद्र रावत, जेई ऋतु बंसल,राजकुमार शर्मा,सचिन गर्ग,विक्की अनेजा,दिनेश मुदगिल,राजन छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं युवा शक्ति और मातृशक्ति उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.