धमकी देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार
फरीदाबाद। अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने तथा घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में थाना सेक्टर-58 पुलिस ने आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपित को शुक्रवार अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अभिषेक पिछले कई वर्षों से शिकायतकर्ता के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित और महिला की मुलाकात एक राजस्थान के मेले के दौरान हुई थी, जहां दोनों ने आपस में फोन नंबर लिए और बातचीत शुरू हो गई। आरोपित ने महिला की फोटो/वीडियो बना ली और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। इसी दौरान उसने महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
