ट्रांसफार्मर बदलते हुए हादसा, करंट से लाइनमैन की मौत

फरीदाबाद। जिले के गांव जाजरू में ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्टेज की लाइन पर चढ़े लाइन मैन की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह करीब 6 साल पहले बिजली विभाग मे लाइमैन के तौर पर कार्य कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर 58 थाना पुलिस के अनुसार मृतक युवक सोनू (32) पलवल के गांव जनोली का रहने वाला था। पूर्व में जिलास्तरीय कबड्डी खिलाड़ी रहा है, बिजली विभाग में वह ॥्यक्रहृ के तहत लाइनमैन के तौर पर कार्यरत था। सोनू वर्तमान में सेक्टर 58 में बिजली बोर्ड की डिविजन में काम कर रहा था। सोनू शादी शुदा था और उसका 8 साल के बेटा और एक छोटी बेटी है।

परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम को करीब 4 बजे वह ड्यूटी पर आया था। वह अपने एक साथी के साथ गांव जाजरू में ट्रांसफार्मर बदलने के गया हुआ था। जिसके लिए उन्होंने परमिट ( बिजली काटने की परमिशन) ली हुई थी। लेकिन जब वह बिजली के तार को कट रहा था तो अचानक से किसी ने बिजली छोड़ दी। जिससे वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए है।

उन्होंने कहा कि जब सोनू के पास परमिट था तो बिजली को कोई कैसे छोड़ सकता है। उनके बेटे को टारगेट करके मारा गया है। उसको काफी समय से परेशान किया जा रहा था। इस हादसे के बाद भी कोई बिजली विभाग का अधिकारी मौके पर नही पहुंचा है। सेक्टर 58 थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो निकल कर सामने आयेगा उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.