आगजनी में मारे गए लोगों के आश्रितों को न्याय दिलाने हेतु उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

फरीदाबाद। 16 फरवरी को कालकाजी स्टील कंपनी में आगजनी व विस्फोट की घटना में घायल हुए बृजपाल व  प्रदीप की इलाज के दौरान मृत्यु होने उपरांत उनके आश्रितों को न्याय देने की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से मुलाकात की।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने माननीय जिला उपायुक्त महोदय से पीडि़त परिवारों को न्याय देने की अपील करते हुए  माननीय उपयुक्त आयुष सिन्हा ने श्रम उपायुक्त फरीदाबाद को तत्परता से मृतक की पत्नी कंचन व  माया को कम्पनशेषन एक्ट के तहत लाभ देने की अपील की माननीय उपाय महोदय ने श्रम आयुक्त को आदेश दिए की कंपनसेशन एक्ट के आधार पर लगभग  कंपनसेशन दिया जाए श्रम विभाग ने बताया कि कार्यवाही शुरू कर दी गई है और दोनों मजदूर प्रदीप बृजपाल के परिवारों को लगभग 12-12 लाख रूपये का लाभ मिलेगा माननीय उपाय महोदय ने  श्रमिक वेलफेयर फंड से 5-5 लाख रुपये देने तथा प्राइवेट कंपनी में तत्परता से नौकरी देने के भी आदेश दिया।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव बलबीर बालगोहर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दिलीप  बोहत, जिला सचिव अनिल चंडालिया जिला उपाध्यक्ष सुदेश कुमार ने उपायुक्त महोदय के संज्ञान में लाते हुए बताया कि मुख्यमंत्री केयर फंड से पीडि़त परिवार को केवल 2-2लाख रुपये ही  मिले हैं जबकि अन्य घटनाओं में मुख्यमंत्री जी द्वारा पांच-पांच लाख रुपए दिए गए हैं , इस पर माननीय जिला उपायुक्त ने संघ नेताओं से प्रतिवेदन देने की बात कही और भरोसा दिया कि माननीय मुख्यमंत्री जी को  5- 5 लाख रुपये की राशि के लिए कैसे बनाकर माननीय मुख्यमंत्री जी को भेज दिया  जाएगा।

इस पर संघ प्रतिनिधियों ने जिला उपयुक्त महोदय का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पीडि़त परिवारों को न्याय देकर माननीय उपयुक्त महोदय ने मानवता एवं शासन और प्रशासन के कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने जिला उपयुक्त महोदय  को पीडि़त परिवारों को जल्द से जल्द घोषित राशि एवं उनके बच्चों को स्कूल में शिक्षा देने के लिए भी अपील की जिस पर माननीय उपायुक्त जी ने तत्परता से संज्ञान लेते हुए प्रदीप एवं बृजपाल के बच्चों को शिक्षा दिलवाने का भी प्रबंधन करने का आश्वासन दिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.