फरीदाबाद। सेक्टर 86 स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आई एम टी) में कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के छात्र-छात्राओं ने फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक डॉ0 रवि हांडा ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र – छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतिस्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर मिस्टर फ्रेशर तथा मिस फ्रेशर से नवाजा गया।संस्थान के निदेशक डॉ0 रवि हांडा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सबको बदलते परिवेश में तकनीकी नवाचार पर विशेष रूप से काम करना होगा। डॉ. रवि हांडा ने छात्र – छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रेषित किए।
यह भी पढ़ें
