विश्व पुस्तक दिवस पर लाला रतन सिंह गुप्ता मेमोरियल लाइब्रेरी में भव्य आयोजन
बल्लभगढ़ । अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में 23 अप्रैल 2026 को विश्व पुस्तक दिवस बड़े उत्साहके साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज पुस्तकालय द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसकामुख्य उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देना था।इस अवसर पर पुस्तकों के महत्व और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिएविशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता एवं प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता जी की ओर से सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पुस्तक प्रेमियों को विश्व पुस्तक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
इस अवसर पर देवेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र हैं जो ज्ञान और संस्कारदेती हैं। दिनेश कुमार गुप्ता जी ने लाला रतन सिंह गुप्ता जी के सपने को दोहराते हुए छात्रों से पुस्तकालय का अधिक उपयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें दुर्लभ पुस्तकें, नई पुस्तकें और फैकल्टी द्वारा लिखित पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। छात्रों ने “बुक टॉक” सत्र में अपनी पसंदीदा पुस्तकों की समीक्षा साझा की।
प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र हैं। डिजिटल युग में भी पुस्तकों का स्थान सर्वोपरि है। युवा पीढ़ी को मोबाइल और इंटरनेट के साथ पुस्तकों से भी जुड़ना चाहिए, क्योंकि किताबें ही सच्चा ज्ञान और संस्कार देती हैं। उन्होंनेछात्रों से पाठ्य पुस्तकों के अलावा अन्य साहित्य पढ़ने की अपील की। सभी ने आयोजन को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। विश्व पुस्तक दिवस हर वर्ष 23 अप्रैल को पठन, प्रकाशन और कॉपीराइट को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
कार्यक्रम के अंत में पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राम चंदर, ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कॉलेज प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और पुस्तक प्रेमियों को विश्व पुस्तक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
