ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में तिमारदार और नर्सिंग स्टाफ में झड़प

फरीदाबाद। एनआईटी तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मरीज के स्वजन तथा नर्सिंग स्टाफ के बीच विवाद मामले की जांच के लिए डीएमएस की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। शनिवार को मामले के संबंध में स्त्री व प्रसूति वार्ड के अन्य नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों से पूछताछ की गई। सोमवार को स्वजन को भी अस्पताल बुलाया जा सकता है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के स्त्री प्रसूति वार्ड में भर्ती सुनीता को ऑपरेशन के बाद ब्लड आ था। स्वजन देखकर परेशान हो गए, स्टाफ से डाक्टर को बुलाने की मांग की। इसके बाद स्टाफ ने आश्वासन दिया कि जल्द डॉक्टर आ जाएंगे। काफी इंतजार के बाद बाद बार जब डॉक्टर नहीं पहुंचे तो स्वजन के सब्र का बांध टूट गया। वह डॉक्टर को बुलाने की मांग करने लगे, इधर पीडि़त महिला की हालत खराब हो रही थी। बार-बार डॉक्टर के बारे में पूछने पर नर्सिंग स्टाफ नाराज हो गई और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि स्टाफ ने रिकार्डिंग कर रहे व्यक्ति के कैमरे पर हाथ मार दिया और हाथ भी पकड़ लिया। जो कि वीडियो में साफ नजर आ रहा है। हालांकि, मामले का तूल पकडऩे के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले की जांच और जल्द रिपोर्ट देने के लिए कमेटी गठित की गई है। एक अक्टूबर की रात को घायल महिला का इलाज कराने पहुंचे स्वजन द्वारा घंटों इंतजार के बाद भी डाक्टरों के नहीं पहुंचने पर जब सवाल किया तो उनके साथ भी दुव्र्यवहार हुआ था। स्वजन और स्टाफ के बीच विवाद का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हुआ था। सात अगस्त को गांव पलवली निवासी मरीज त्रिलोक चंद ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। इसके अलावा ऐसे मामले सामने आते हैं, जो अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर सवाल खड़े करते हैं। ईएसआईसी मेडिकल कालेज डीएमएस डा. एसआर सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी शुक्रवार को मिली। हमारे पास स्वजन की ओर से कोई शिकायत भी नहीं दी गई थी। कमेटी गठित की गई है। मामले का जांच की जा रही है। विवाद के वक्त मौजूद रहे नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है। स्वजन को भी बुलाया जाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.