एक अभियान ज़िंदगी के नाम: पंडित मोहित शास्त्री ने जन्मदिन पर बाँटे हेलमेट, दिया जीवन सुरक्षा का संदेश

फरीदाबाद। केक काटकर जन्मदिन मनाने की परंपरा से हटकर पंडित मोहित शास्त्री ने अपने जन्मदिन को समाज के नाम समर्पित करते हुए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। “एक अभियान ज़िंदगी के नाम” के तहत फरीदाबाद के अजरौदा चौक पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर श्री अद्भुत सेवा दल एवं श्री अद्भुत धाम हनुमान मंदिर के महंत पंडित मोहित शास्त्री का जन्मदिन सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना रहा।
कार्यक्रम के दौरान अभियान के आयोजक राकेश कुमार सुखवारिया एवं अरविन्द बक्सी ने बताया कि हेलमेट केवल कानून की बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे मजबूत कवच है। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से “एक अभियान ज़िंदगी के नाम” की टीम ने ऑटो रिक्शा पर रिफ्लेक्टर टेप भी लगाई, ताकि रात के समय सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
अभियान में ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेश कुमार,फरीदाबाद ट्रैफिक ताऊ, फरीदाबाद ओल्ड ट्रैफिक जोनल ऑफिसर संजय, सेक्टर-19 आरडब्ल्यूए प्रधान अशोक रखेजा, समाजसेवी सत्यजीत सहित ट्रैफिक पुलिस की टीम मौजूद रही। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया।
कार्यक्रम के अंत में पंडित मोहित शास्त्री ने कहा कि यदि उनके जन्मदिन के माध्यम से एक भी जीवन सुरक्षित होता है, तो इससे बड़ा उपहार उनके लिए कुछ नहीं हो सकता।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.