भाजपा पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए चुनाव प्रक्रिया बैठक।

पलवल आज भाजपा जिला कार्यालय, पलवल पर जिला संगठन चुनाव अधिकारी रामावतार वाल्मीकि ने भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह तेवतिया की अध्यक्षता में संगठन की मीटिंग हुई. मीटिंग में पूर्व विधायक दीपक मंगला और पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल भी मौजूद रहे. बैठक का विषय भाजपा की सक्रिय सदस्यता के आधार पर पार्टी पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने से सम्बंधित रहा.

जिला संगठन चुनाव अधिकारी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए बताया की हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष के चुनाव होने है. जिसके लिए मंडल चुनाव अधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद प्रमुख एवं पालक जैसे प्रमुख लोगो की कमेटी बनाकर बूथ अध्यक्ष का चयन करेंगे. बूथ अध्यक्ष पार्टी का सक्रीय सदस्य ही होगा. बूथ पर बने साधारण सदस्यों के जनमत और बूथ चुनाव कमेटी के निर्णय से बूथ अध्यक्ष का चयन होगा.
बूथ अध्यक्ष के चुनावो के पश्चात् मंडल अध्यक्षों के चुनाव भी इसी प्रक्रिया से होंगे और यही प्रक्रिया जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक रहेगी.
श्री वाल्मीकि ने बताया की पुरे प्रदेश में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो चुकी है और जल्द एक नया और मजबूत संगठन प्रदेश को मिलेगा.
भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह तेवतिया ने अपने संबोधन में बताया की संगठन की दृष्टि से जिले में 4 नए मंडल और बने है. पहले बने मंडलों की संख्या 9 थी और 4 नए मंडल बन्ने के पश्चात् अब संख्या बढ़कर 13 हो गई है. नए मंडलों में पलवल-2, खाम्बी, बामनीखेडा तथा कुशक शामिल किये गए है. अभी हर मंडल में बूथों की संख्या 50 से लेकर 75 रखी जाएगी.

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सोरोत, जिला चुनाव सह अधिकारी भूपराम पाठक तथा सतीश बैंसला, जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित, हथीन से भाजपा प्रत्याशी मनोज रावत, भाजपा नेता पवन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अजय डागर, जिला मीडिया प्रभारी ईश्वर सिंह, सचिव सुनील ठेकेदार, मंडल अध्यक्ष शिवकुमार, राकेश गर्ग, प्रेमराज, बलबीर, जगबीर चौहान, दिनेश कौशिक, जोगिन्दर देशवाल, सागर चौहान, सुरेंदर सिंगला, मोर्चा के अध्यक्ष सत्यप्रकाश, आशा भारद्वाज, दिनेश पंचाल तथा जयराम प्रजापति, सुरेन्द्र तंवर, सोनू डागर समेत अनेक पदाधिकारी उपस्तिथ रहे.

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.