नारनौल: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद्, जिला शाखा नारनौल द्धारा उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला बाल कल्याण परिषद् नारनौल डा0 विवेक भारती भा0प्र0से0 के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय बाल दिवस एवं पारितोषिक वितरण समारोह-2024 का आयोजन वीरवार दिनांक 14-11-2024 को प्रातः 10:30 बजे बाल भवन नारनौल के प्रांगण में किया गया। आज के समारोह के मुख्य अतिथि डा0 विवेक भारती भा0प्र0से0 उपायुक्त महेन्द्रगढ स्थित नारनौल रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश शास्त्री मण्डल बाल कल्याण अधिकारी गुरूग्राम ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विपिन शर्मा सेवानिवृत जिला बाल कल्याण अधिकारी व डा0 रमेश कुमार योगाचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि महोदय डा0 विवेक भारती द्धारा कार्यक्रम का शुभारम्भ पं0 जवाहर लाल नेहरू के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके एवं दीप प्रजलवित करके किया गया। इसके उपरान्त बच्चों की टीम द्धारा स्वागत गान की प्रस्तुती से मुख्यअतिथि महोदय का स्वागत किया गया। इसके पश्चात जिला बाल कल्याण अधिकारी नारनौल राजेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि व अन्य सभी अधिकारीगण, कालेज के प्राचार्य, शिक्षकगणों व विभिन्न स्कूलो से आए बच्चों व उनके अभिभावकों का स्वागत किया तथा बाल दिवस के उपलक्ष्य में महामहिम राज्यपाल हरियाणा श्री बंडारू दत्तात्रेय जी द्धारा हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् चण्डीगढ के माध्यम से प्राप्त बच्चों के नाम भेजे गए संन्देश को विपिन शर्मा पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी नारनौल ने पढकर सुनाया।
इसके पश्चात स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गए जिनमें आर0पी0एस0 स्कूल महेन्द्रगढ की छात्रा भाविका ने बहुत ही सुन्दर ऐकल नृत्य कला का प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में सूरज स्कूल महेन्द्रगढ व आर0पी0एस0 स्कूल महेन्द्रगढ के समूह नृत्य के बच्चों की टीम ने हरियाणवी व राजस्थानी फोक समूह नृत्य की बहुत ही सुन्दर प्रस्तुती द्धारा समारोह में उपस्थित सभी लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। आज के सफल कार्यक्रम का मंच संचालन डा0 पंकज गौड़, हिन्दी प्रवक्ता, राजकीय माडल संस्कृति सी0 सै0 स्कूल धौलेड़ा (नांगल चैधरी) एवं आजीवन सदस्य बाल कल्याण परिषद् ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महोदय ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाल भवन में बच्चों को उनकी आयु, रूचि एवं योग्यता के अनुसार उनको विविघ कलाओं के प्रदर्शन के लिए मंच उपलब्ध करवाती है। उन्होने बच्चों द्वारा अपने अध्यापको व अभिभावकों द्धारा बताए गए सद्मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे इस प्रकार के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक हिस्सेदारी करके अपना हुनर का प्रदर्शन करते रहे तथा जीवन में कामयाबी प्राप्त करते रहें। उन्होंने बच्चों से कहा कि सभी बच्चों को मेरी शुभकामना है कि वे जीवन में सफलता प्राप्त करते रहे और एक दिन कामयाब होकर स्वयं बच्चों को पुरूस्कार देने योग्य बनें। उन्होंने आगे आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए बधाई व शुभकामानाएं दी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेन्द्र सिंह एवं उनके सभी सहयोगियों को बधाई दी। बाल दिवस एवं पुरूस्कार वितरण समारोह में लगभग 579 विजेता बच्चों एवं जिला बाल कल्याण परिषद् की वित्तिय स्थिति मजबुत करने में सहायता करने वाले सभी कालेजों के प्राचार्यो व जिला व मण्डल स्तरीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक मण्डल की भूमिका अदा करने वाले शिक्षकगणों को प्रशंसा/प्रमाण पत्र एवं पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। अन्त में मुख्यअतिथि महोदय का बच्चों के लिए अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद किया।
इस अवसर पर धर्मेन्द्र काद्यान जिला लोक सम्पर्क विभाग नारनौल, रमेश सोनी डी.ओ.सी. जिला शिक्षा विभाग नारनौल, कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार, परियोजना निदेशक नशा मुक्ति एवं पूनर्वास केन्द्र रोहताश सिंह रंगा, लेखाकार मनीष कुमार, आर्चरी कोच सुरेन्द्र शर्मा व सभी कालेजो के प्राचार्य, समस्त निर्णायक मण्डल सदस्य तथा शिक्षकगण व सभी स्कूलो से आए बच्चे उनके अभिभावकगण उपस्थित रहें।

