सदस्यता अभियान का मकसद लोगों को भाजपा के विचारों से जोड़ना है : पंडित मोहन लाल कौशिक

जन-जन में भाजपा का सदस्य बनने का उत्साह है : बड़ौली - हर बूथ पर 250 से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें कार्यकर्ता : बड़ौली - सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

पलवल। भाजपा के सदस्यता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली बुधवार को पलवल पहुंचे और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारे सदस्यता अभियान का मकसद भी भाजपा के विचारों को लोगों तक पहुंचाना है।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह तेवतिया ने की तथा मंच का संचालन जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित ने किया.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा सरकार की कार्यशैली से जनता प्रभावित है, इसलिए जन-जन में भाजपा का सदस्य बनने का उत्साह है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक वेदपाल एडवोकेट भी मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हम एक चुनाव होने के बाद तुरंत अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर पालिका, नगरपरिषद, नगर निगम चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत होगी। सदस्यता अभियान से हमें हर चुनाव में सफलता मिलनी तय है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ का सम्मान पार्टी में सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही हम लगातार चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव ने न सिर्फ प्रदेश में बल्कि पूरे देश में सकारात्मक नेरेटिव सैट किया है। हरियाणा की जनता ने बता दिया है कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है, इसलिए जनता ने खुलकर भाजपा का समर्थन किया और तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाई।

श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा को 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश 20 हजार 629 बूथ हैं, प्रत्येक बूथ पर हमें 250 या इससे अधिक लोगों को जोड़ना है। संगठन के इस महापर्व को लेकर जनता में उत्साह है और जनता के दिल में भी 2024 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि आप लोग घर-घर जाएं, लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें और पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता हमारे लिए भगवान, जनता के आशीर्वाद से केंद्र और राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। कार्यकर्ताओं को विजय श्री का श्रेय देते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा की सरकार बनाने में कई पीढ़ियों का परिश्रम शामिल है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद अब 2024 में संगठन का महापर्व शुरू हुआ है। पिछले 10 वर्षों से हमारी केंद्र व प्रदेश में सरकार है जो जनहित में लगातार काम कर रही है। श्री बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में जिला व मंडल स्तर पर कार्यशालाएं हो चुकी हैं। 10 लाख से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं।

मंचासीन पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते समय ज्यादा से ज्यादा सदस्य भाजपा से जुड़े इस बात पर बल दिया.
इस मौके पर भाजपा मंचासीन पदाधिकारियों में जिला प्रभारी अरविंद यादव, सदस्यता प्रवास सह प्रमुख गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, भाजपा प्रत्याशी मनोज रावत, जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित, सतीश बैंसला, भाजपा नेता पवन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.