हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम में इरशाद चेयरमैन को दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंच पर लगाया गले,कान में कह गए बात
मंच पर खुश नजर आए इरशाद चेयरमैन और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा
नूंह, आस मोहम्मद।
शनिवार को पुनहाना में लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम में पहुंचे इस दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्डा पुनहाना अनाज मंडी में भारी भीड़ को देख गदगद नजर आए और उन्होंने इस भारी भीड़ को जताने के लिए कार्यकर्ताओं का पीठ थापा कर धन्यवाद किया इतना ही नहीं इस दौरान मंच पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारी भीड़ को देखकर इरशाद अध्यक्ष को गले लगाया और उनके कान में कुछ बात कह गए जिससे इरशाद अध्यक्ष मंच पर खुश नजर आए और इसके बाद पुनहाना की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया इस दौरान जब मंच पर भारी भीड़ देख दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जनता का अभिनंदन किया तो उसे दौरान जनता ने गर्मजोशी से दीपेंद्र सिंह हुड्डा का भव्य स्वागत किया और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के पक्ष में जमकर नारेबाजी की इस दौरान मंच पर जब दीपेंद्र सिंह हुड्डा और इरशाद अध्यक्ष साथ-सा द नजर आए तो दोनों ने एक दूसरे को गले लगा लिया इस दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्डा भारी खुश होते हुए इरशाद अध्यक्ष के कानों में बातें करने लगे जिस दौरान मंच के सामने बैठी भीड़ में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
पुनहाना में हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम में पहुंची भारी भीड़ को लेकर इरशाद अध्यक्ष ने कहा कि वह पिछले कई दिन से लगातार इस भीड़ को जताने के लिए जनता के बीच में जाकर जनता को निमंत्रण दे रहे थे और पुनहाना क्षेत्र की जनता ने बता दिया है कि इस बार पुनहाना क्षेत्र की जनता पुनहाना से कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताकर भारी वोटो से विधानसभा में पहुंचने का काम करेगी इरशाद अध्यक्ष ने कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा मंजी साहब कार्यक्रम में पहुंची भारी भीड़ से खुश नजर आए और उन्होंने खुले मन से इसकी बधाई भी दी है इतना ही नहीं इरशाद अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि इस बार कांग्रेस की टिकट उन्हें मिलेगी और वह पुनहाना क्षेत्र की जनता के दम पर भारी वोटो से चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचेंगे इरशाद अध्यक्ष कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके पुराने रिश्ते हैं और लगातार वह उनके संपर्क में रहे हैं और मेवात के मुद्दों को लेकर उनसे चर्चा करते रहे हैं उन्होंने कहा कि वह पिछले 10 सालों से सक्रिय राजनीति में है और पुनहाना पंचायत समिति के दो बार अध्यक्ष बने हैं जिसे लेकर पुनहाना की जनता उन्हें इस बार विधानसभा में पहुंचने के लिए लगातारउन्हें समर्थन कर रही है और उन्हें उम्मीद नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि इस बार उन्हें पुनहाना से कांग्रेस अपना टिकट जरूर देगी।
