पंचकूला। हरियाणा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता रंजीता मेहता ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को नई उड़ान देगा। रंजीता मेहता ने कहा कि यह बजट पूरी समग्रता से, समावेश से और दूरदृष्टि से बनाया हुआ बजट है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत के संकल्प को नई उड़ान देगा। रंजीता मेहता ने कहा कि मोदी सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया है। शिक्षा के ढांचे में सुधार के लिए मोदी सरकार बेहतर काम कर रही है। देश लंबे समय तक अंग्रेजों का गुलाम रहा और मैकाले की शिक्षा पद्धति से शिक्षा और रोजगार के ढांचे में विकृति आ गई थी। शिक्षा का मतलब ही बाबू तैयार करने तक रह गया था, जिससे लोग सरकारी नौकरियां पर निर्भर रहते थे।
रंजीता मेहता ने कहा कि देश में 80 फीसदी छोटे किसान हैं जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ सीधे तौर पर मिल रहा है। हरियाणा 14 फसलों को एमएसपी पर खरीद रहा है। डा. पूनिया ने शानदार बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। बजट में गरीबों के और मकान बनाने का फैसला किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में गरीबों के 2 करोड़ घर बनेंगे, गरीबों के लिए बजट नवजीवन है। साथ ही, महिला सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से अनेक नए काम प्रारंभ करके महिला सशक्तिकरण करना व गरीब बहनों को लखपति बनाने का अभियान हाथ में लिया गया है प्रधानमंत्री जी का जो तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प है, वो इस बजट के माध्यम से साकार होगा।
