जैजू (राजू) ठाकुर फिर बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने जैजू (राजू) ठाकुर पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें भाजपा किसान मोर्चा जिला फरीदाबाद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत कर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। अपनी नियुक्ति पर राजू ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नगर, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान, बल्लभगढ़ विधायक पंडित मूलचंद शर्मा और विधायक धनेश अदलखा, विधायक सतीश फागना सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। राजू ठाकुर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि पिछले कार्यकाल से भी बेहतर कार्य करते हुए किसान मोर्चा के संगठन का विस्तार किया जाए और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पूरी सक्रियता से काम किया जाएगा।
