प्राचीन हनुमान मंदिर में हुआ छठी मैया की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन

फरीदाबाद।  प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति सेक्टर 22 के प्रांगण में विशाल शिव परिवार एवं छठी मैया की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ, आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक बल्लमगढ़ मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा एवं वरिष्ठ अतिथि के रूप में उद्योगपति कैलाश शर्मा, ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र बबली, समाजसेवी डॉक्टर बिंदिया गुप्ता, पार्षद रवि भगत, पार्षद जयवीर खटाना, चेयरमैन समाजसेवी प्रदीप राणा मंदिर के संस्थापक श्री पुजारी सीता शरण तिवारी, प्रधान सेवक इंटरनेशनल कराटे मास्टर गंगेश तिवारी, इंजीनियर कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी, समाजसेवी ओमप्रकाश पांडे , अनिल पांडे, सुनील पांडे, मनोज पांडे, समाजसेवी के चेतना पांडे, समाजसेवी छोटेलाल पांडे, मुख्य रूप से मौजूद थे और मंदिर प्रांगण में विधि विधान से पूजा पाठ किया और महादेव का रुद्राभिषेक किया, इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ और हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद का लुफ्त उठाया मंदिर प्रांगण में संगीत में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, मंदिर के प्रधान गंगेश तिवारी ने और सेवादारों ने मिलकर अतिथियों का ओम नाम का पटका पहनकर स्वागत किया, इस दौरान टिप्पर चंद शर्मा जी ने मंदिर प्रांगण में जल्द धर्मशाला बनवाने की आश्वासन भी दिया संस्थापक सीता स्वयं तिवारी ने आए हुए श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.