सीबीएसई सोशल साइंस क्षमता निर्माण कार्यक्रम में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हुए FMS शिक्षक
फरीदाबाद । फरीदाबाद मॉडल स्कूल, सेक्टर-31 में विगत 19 एवं 20 सितंबर 2026 को माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम (CBP) सामाजिक विज्ञान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात् आमंत्रित प्रशिक्षकों का हार्दिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक उमंग मलिक, प्रधानाचार्या निवेदिता चटर्जी, विद्यालय के समन्वयकों एवं विषय-शिक्षकों के साथ-साथ फरीदाबाद एवं गुरुग्राम के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन अनुभवी शिक्षाविदों एकता सिंगला, जिन्हें शिक्षण एवं अकादमिक नेतृत्व का 23 वर्षों का अनुभव है, तथा रेनू कथपालिया, जिन के पास शिक्षा के क्षेत्र में 10 वर्षों काअनुभव है, द्वारा किया गया।
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान के शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं नवाचारपूर्ण बनाने के साथ-साथ शिक्षकों के शैक्षणिक एवं अध्यापन कौशल को सुदृढ़ करना था। प्रशिक्षण सत्रों में अनुभवात्मक अधिगम, दक्षता-आधारित
…
