जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन : डॉ• ओमबीर यादव

विजेता प्रतिभागियों को हिंदी दिवस पर डाइट गुरुग्राम में सम्मानित किया जाएगा

एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम के दिशा- निर्देश अनुसार जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम सह प्रिंसिपल डायट आदरणीया श्रीमती सुमिता रांगी जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा” का आयोजन दिनांक 10/09/2026 को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर- 4/7 गुरुग्राम में किया गया.

जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ• ओमबीर यादव ने बताया की इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षावार समूह 1 ( कक्षा 4 से 5), समूह 2( कक्षा 6 से 8), समूह 3( कक्षा 9 से 12) के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया. इसके अंतर्गत कविता पाठ, चित्र देखकर कविता लिखना, दृश्य/ घटना वर्णन , चित्र देखकर कहानी लिखना, भाषण प्रतियोगिता ,व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी , निबंध लेखन, अधूरी कविता पूर्ण करना, स्वरचित कहानी लेखन, नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया.

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा के विजेता प्रतिभागियों को हिंदी दिवस(14/09/2026) के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में सम्मानित किया जाएगा.

उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर- 4/7 गुरुग्राम के प्रभारी श्रीमान राजीव जी एवं उनके स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया.

इस जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा को सफल बनाने में डाइट प्रभारी श्रीमान पृथ्वीराज, वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमान तखत सिंह चौहान, वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमान अरुण कुमार राघव , वरिष्ठ प्राध्यापिका श्रीमती सोना यादव एवं डाइट के सभी स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा.

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.