मैथेमेटिकल मॉडलिंग” द्वारा विषय बनता है रुचिकर : उषा रानी
एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम के दिशा निर्देश अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम सह प्रिंसिपल डायट आदरणीय श्रीमती सुमिता रांगी जी के कुशल नेतृत्व एवं ट्रेनिंग विंग इंचार्ज श्रीमती सोना यादव जी की देखरेख में पांच दिवसीय पीजीटी गणित एवं टीजीटी सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज शुभारंभ हो गया.
डाइट ट्रेनिंग विंग सदस्य डॉ• ओमबीर सिंह यादव ने बताया कि आज प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीमती सोना यादव ने सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के रूपरेखा के बारे में बताया एवं डाइट परिवार की तरफ से सभी का स्वागत किया. सभी प्रतिभागियों से प्री- टेस्ट लिया गया. कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रतिभागियों से पोस्ट- टेस्ट लिया जाएगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम की इंपैक्ट स्टडी भी की जाएगी.
आज पीजीटी गणित प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाइट गणित प्राध्यापिका उषा रानी ने “मैथमेटिकल मॉडलिंग” विषय पर विस्तार पूर्वक अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया. उन्होंने मैथमेटिकल मॉडलिंग के द्वारा समझाया कि वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में गणित का प्रयोग कैसे किया जाता है. इसके द्वारा विद्यार्थी गणित विषय में आनंद की अनुभूति प्राप्त करते हैं. इसके द्वारा गणित बहुत ही रुचिकर लगने लगता है. विद्यार्थियों में समस्या का समाधान करने की शक्ति विकसित होती है एवं तर्क शक्ति का विकास होता है. नई परिस्थितियों में सोचने की शक्ति विकसित होती है.
प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनिंग विंग इंचार्ज श्रीमती सोना यादव जी ने “”राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा- 2023” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया एवं गणित के आलोक में इस नीति की विशेषताओं का वर्णन किया.
इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाइट प्राध्यापक श्रीमान मनोज कुमार शर्मा ने
“गणित विषय में सामान्य त्रुटियां” विषय पर विस्तार पूर्वक अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया, तथा इन त्रुटियों को दूर करने के समाधान के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया.
सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाइट प्राध्यापक श्रीमान अनिल कुमार शर्मा ने “विद्यालय आधारित मूल्यांकन एवं समग्र विकास पत्र” विषय पर अपना विस्तार पूर्वक व्याख्यान प्रस्तुत किया एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 पर आधारित विद्यार्थी के सर्वांगीण मूल्यांकन के बारे में समझाया.
इसके साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यक्रम में सामाजिक विज्ञान की “पाठ योजना” के बारे में भी प्रशिक्षण दिया.
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में डाइट वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमान पृथ्वीराज , वरिष्ठ प्राध्यापक तखत सिंह सिंह चौहान, अरुण कुमार राघव, अनिल कुमार उषा रानी, मनोज शर्मा, मोनिका यादव, मुकेश शर्मा एवं समस्त स्टाफ सदस्यों का सहयोग है.
