20वें कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे गौरव चौधरी बोले : आज के युवा नशे से दूर रहकर खेलों को बनायें अपनी ताक़त
फरीदाबाद। गांव नेकपुर में 20वीं सर्किल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में कांग्रेस के युवा नेता गौरव चौधरी ने शिरकत की और खिलाडिय़ों से हाथ मिलाकर उनकी हौंसला अफजाई की। इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजक रविन्द्र पहलवान व अमर पोसवाल ने गौरव चौधरी का स्वागत किया।
इस मौके पर युवा कांग्रेसी नेता गौरव चौधरी ने कहा कि खेलों से मनुष्य का शारीरिक व मानसिक विकास होता है वही खेलों से भाईचारे की भावना को बल मिलता है इसलिए आज के युवाओं को नशे व धूम्रपान जैसी गलत आदतों को दरकिनार करके अपने शरीर को बेहतर बनाने पर ध्यान लगाना चाहिए और खेलों में भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर समीर, विवेक, पीयूष, राकेश, सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे ।
इस अवसर पर समीर, विवेक, पीयूष, राकेश, सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे ।
यह भी पढ़ें
