समाजवादी पार्टी नेता राजकुमार भाटी के बयान के विरोध में एफआईआर, लोकतांत्रिक तरीके से दर्ज कराया कड़ा विरोध
समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज, जाट-गुर्जर समाज, एससी समाज एवं 36 बिरादरी के खिलाफ दिए गए अपमानजनक और अशोभनीय बयानों के विरोध में आज दिल्ली के मयूर विहार जिले के न्यू अशोक नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। किसी भी समाज की आस्था, परंपरा, मातृशक्ति और सामाजिक सम्मान पर टिप्पणी करना केवल एक समुदाय नहीं, बल्कि पूरे समाज की गरिमा पर हमला है।
राजनीति के नाम पर समाजों को बांटने, अपमानित करने और वैमनस्य फैलाने की मानसिकता को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। भारत विविधताओं में एकता वाला राष्ट्र है, जहां हर बिरादरी, हर वर्ग और हर समाज का सम्मान सर्वोपरि है। जो लोग सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करेंगे, उन्हें कानून और लोकतंत्र दोनों के दायरे में जवाब दिया जाएगा।
लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक दायरे में रहकर यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि – समाज के स्वाभिमान और सम्मान पर चोट करने वालों के खिलाफ आवाज़ मजबूती से उठती रहेगी।