फरीदाबाद के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विपुल गोयल

कैबिनेट मंत्री ने सेक्टर-7 में किया विभिन्न विकास कार्याे का शुभारंभ

फरीदाबाद। हरियाणा के कैबिनेटमंत्री विपुल गोयल ने रविवार को सेक्टर-7 स्थित जनकल्याण मंदिर में विभिन्न विकास कार्यो का नारियल तोडक़र विधिवत शुभारंभ किया। इस विकास कार्यो पर लगभग पौने दो करोड़ रुपये लगता का खर्चा आएगा।  कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार फरीदाबाद के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सेक्टर-7, 8, 9, 10 एवं आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेक्टर-7 फरीदाबाद का सबसे पुराना सेक्टर है और वर्षों से यहां जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई थी।

इस समस्या को दूर करने के लिए पहले भी ड्रेनेज लाइन डालकर पानी निकासी की व्यवस्था की गई थी और अब लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से नई ड्रेनेज लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया है ताकि आने वाले बारिश के मौसम में क्षेत्र में पानी जमा न हो और लोगों को स्थायी राहत मिल सके। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सेक्टर-7, 8 और 10 के चौक पर सडक़ चौड़ीकरण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। यहां लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए लगभग 7 से 8 लाख रुपये की लागत से रोड वाइडनिंग का कार्य कराया जा रहा है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार केवल मूलभूत सुविधाओं तक सीमित नहीं है,

बल्कि युवाओं और बच्चों के खेल एवं भविष्य को लेकर भी गंभीर है। इसी दिशा में सेक्टर-7 के स्कूल परिसर में हॉकी प्रैक्टिस पिच बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी पूरा किया जा रहा  है। इसके लिए लगभग 4 करोड़ रुपये का एस्टीमेट पास कराकर कार्य शुरू कराया गया है ताकि स्थानीय बच्चों को घर के पास ही खेल प्रशिक्षण की सुविधा मिल सके। विपुल गोयल ने कहा कि सेक्टर-7 मार्केट के रिवैंपिंग का कार्य भी जल्द शुरू होने जा रहा है। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से पूरी मार्केट को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। इसके तहत सडक़ें, पार्किंग, ड्रेनेज, लाइटिंग और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने  बताया कि फरीदाबाद के सभी हुड्डा सेक्टरों की मार्केटों के लिए एस्टीमेट और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा कई जगह कार्य शुरू भी हो चुका है। सरकार का लक्ष्य शहर की सभी मार्केटों को आधुनिक और व्यवस्थित बनाना है।

उन्होंने सेक्टर-7 की मार्केट में बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए कहा कि हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार अवैध कब्जों को हटाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे स्वयं आगे बढक़र सडक़ और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाएं ताकि प्रशासनिक कार्रवाई की नौबत न आए। गोयल ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सेक्टर-77 क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कार्य जारी रहते हुए भी प्रयास किया जाएगा कि इसी वर्ष केंद्रीय विद्यालय शुरू हो जाए ताकि लगभग 5000 बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इसके साथ ही सेक्टर-8 में मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल की योजना को भी मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही उसका शिलान्यास किया जाएगा। इस अस्पताल के बनने से आसपास के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.