बिना राजनैतिक संरक्षण के निगम नहीं बन सकता दलालों का अड्डा : रवि शर्मा

इनसो जिलाध्यक्ष बोले, 200 करोड़ के घोटाले की सीबीआई जांच करवाएं मुख्यमंत्री

फरीदाबाद। इनसो जिलाध्यक्ष एवं जननायक जनता पार्टी के युवा नेता रवि शर्मा ने कहा कि मंगलवार को जिला विकास समन्यव एवं निगरानी समिति(दिशा) के बैठक में जिस तरह केन्द्रीय राज्यमंत्री और विधायक निगम अधिकारियों को लेकर आक्रामक नजर आए। यह बात फरीदाबाद के लोगों को हजम नहीं हो पा रही है क्योकि लोग अच्छी तरह से वाकिफ है कि बिना राजनैतिक सरक्षण के नगर निगम लूट और दलालों का अडडा बन ही नहीं सकता।

रवि शर्मा ने यहां जारी प्रेस बयान में कहा कि दिशा की बैठक में जो नेता अधिकारियों को धमका रहे है, वो सात साल खुद नगर निगम की फाइनेंस कमेटी के चेयरमेन रहे है। उन्होनें उस समय क्यो नहीं ध्यान दिया। इस बैठक में जो भी हुआ उससे एक बात तो साफ है कि सरकार खुद अपनी विफलता मान रही है कि हमारे राज में जो सडक़े बन रही है वो समय से पहले टूट रही है। रवि शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद में भाजपा को किसी विपक्ष की जरूरत नहीं है क्योकि इनकी आपसी गुटबाजी ही विपक्ष का काम कर रही है।

रवि शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की यदि दृढ ईच्छा शक्ति है तो वो नगर निगम के 200 करोड़ रूपये के घोटाले के जिन्न को बोतल से बाहर निकाले या सीबीआई जांच कराएं तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इससे फरीदाबाद की जनता को भी पता चल जाएगा कि कौन ईमानदार है और किसने ईमानदारी का मौखोटा पहनकर जनता के खून पसीने की कमाई को लूटा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.