दिवाली पर स्किन का रखें विशेष ध्यान : डॉ. सोनाली गुप्ता

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली गुप्ता ने कहा है कि दीपावली के उत्सव में जहां रोशनी और मिठाइयों की भरमार होती है, वहीं इस दौरान त्वचा की सेहत पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण, पटाखों का धुआं और देर रात तक जागने से स्किन पर नेगेटिव असर पड़ता है। ऐसे में यदि थोड़ी सी सावधानी रखी जाए तो त्योहार की रौनक के साथ त्वचा की चमक भी बनी रह सकती है। डॉ. सोनाली ने बताया कि दिवाली के दिनों में धूल और धुएं से त्वचा की ऊपरी परत डैमेज हो जाती है, जिससे स्किन ड्राई और डल दिखने लगती है।

इससे बचाव के लिए दिन में दो बार माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोना और सोने से पहले अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाजारों में मिलने वाले इंस्टेंट ग्लो देने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स या केमिकल-आधारित फेस क्रीम का इस्तेमाल न करें, क्योंकि ये त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पर्याप्त पानी पिएं, फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं तथा ग्रीन टी जैसे डिटॉक्स ड्रिंक्स को शामिल करें। डॉ. सोनाली ने यह भी सलाह दी कि पटाखे जलाते समय चेहरे को सीधे धुएं या चिंगारी से बचाएं और बच्चों को भी दूरी बनाकर खेलने की हिदायत दें। उन्होंने कहा कि दिवाली का असली आनंद तभी है जब शरीर और त्वचा दोनों स्वस्थ रहें। थोड़ी सी देखभाल से त्वचा की चमक पूरे साल बरकरार रखी जा सकती है।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.