श्री महावीर दुर्गा मंदिर सघंड निवासी सभा द्वारा स्थापना दिवस पर हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन

फरीदाबाद। श्री महावीर दुर्गा मंदिर सघंड निवासी सभा सेंट्रल मार्केट सब्जी मंडी फरीदाबाद की ओर से स्थापना दिवस के अवसर पर हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से पधारे अतिथि जिसमें महापौर प्रवीण बतरा जोशी,पार्षद शैफाली करण सिंगला,पार्षद सचिन शर्मा,पार्षद कुलदीप साहनी ने मंदिर के प्रधान दिनेश छाबड़ा,महासचिव तिलकराज ग्रोवर,सेवादार टोनी पहलवान,जीवन छाबड़ा,चुन्नीलाल चोपड़ा,सतीश सेठी,लव किशोर ठक्कर,टोनी आहूजा,संजय खण्डेलवाल,मनीष छाबड़ा,सरजू आहूजा,रवि डूडेजा एवं समस्त महिला मण्डल के साथ मिलकर पंडित चन्द्रप्रकाश शास्त्री ने पूरे विधि विधान से हवन यज्ञ एवंपूजा अर्चना की।

इस मौके पर महापौर प्रवीण् बतरा जोशी ने मदिर में भक्तों को भण्डारे का प्रसाद बांटा और सभी का विजयदशनी की शुभकामनाए देते हुए कहा कि आप सभी धर्म के मार्ग पर चलते हुए समाज की भलाई करते हुए देश व प्रदेश को खुशहाल बनाने में अपना योगदान दे। इस अवसर पर प्रधान दिनेश छाबड़ा और महासचिव तिलकराज ग्रोवर ने बताया कि इस मंदिर के लिए भूमि दान स्व0. पंडित रूपचन्द जी ने दी थी। यह मंदिर लगभग 36 वर्ष पुराना है जिसका शिलान्यास वर्ष 1989 में सघंड निवासी सभा के प्रधान स्व0.निरजंन दास छाबड़ा द्वारा तत्कालीन हरियाणा के उपमुख्यमंत्री डा0.मंगल सैन के कर कमलों से कराया गया था। इस अवसर पर टोनी पहलवान ने बताया कि इस मंदिर में लोगों की विशेष आस्था जुड़ी हुई है। यहां आकर श्री महावीर दुर्गा मंदिर में मत्था टेकने वाले श्रृद्वालुओं की मन्नत माता रानी सदैव पूरी करती है। उन्होनें कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहने चाहिए जिससे 36 बिरादरी के लोगों में भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.