अरावली को कूड़ा घर नहीं बनने देंगे, डंपिंग यार्ड हटने तक जारी रहेगी लड़ाई: बलजीत कौशिक

गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग पर बड़ी हनुमान जी की प्रतिमा के पास डंपिंग यार्ड के विरोध में धरने पर बैठे लोगों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया समर्थन

फरीदाबाद। गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग पर बड़ी हनुमान जी की प्रतिमा के पास प्रस्तावित डंपिंग यार्ड को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से डंपिंग यार्ड के विरोध में धरने पर बैठे गांव भांखरी, नवादा, सैनिक कॉलोनी, अचीवर सहित विभिन्न कॉलोनियों के लोगों को आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने लोगों की मांग को जायज बताते हुए सरकार और नगर निगम से डंपिंग यार्ड को हटाने की मांग की।

इस दौरान बलजीत कौशिक ने आंदोलन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक नगर निगम डंपिंग यार्ड को नहीं हटाता, तब तक कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता आंदोलनकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देगा। उन्होंने कहा कि यह केवल कुछ गांवों और कॉलोनियों का मुद्दा नहीं है, बल्कि अरावली पर्वतमाला के संरक्षण, पर्यावरण की सुरक्षा और आम नागरिकों के स्वस्थ जीवन से जुड़ा गंभीर विषय है।
धरनास्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि अरावली हमारी जीवनदायिनी है और इसे किसी भी कीमत पर कूड़ा घर नहीं बनने दिया जाएगा। अरावली पर्वतमाला पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो प्रकृति के संतुलन और क्षेत्र की हरियाली को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में इस क्षेत्र में कूड़ा डालने की व्यवस्था करना लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ  पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की बातें की जाती हैं, वहीं दूसरी ओर अरावली जैसे महत्वपूर्ण प्राकृतिक क्षेत्र को कूड़े का केंद्र बनाने की स्थिति पैदा की जा रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को प्रदूषण, दुर्गन्ध और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका है। सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिए और लोगों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उचित कदम उठाने चाहिए।

बलजीत कौशिक ने कहा कि सरकार और नगर निगम की जिम्मेदारी है कि वे अरावली क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाएं, हरियाली को बढ़ावा दें और इसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए ठोस कदम उठाएं। अरावली को संरक्षित करने की जरूरत है, न कि इसे कूड़ा डालने का स्थान बनाने की। उन्होंने मांग की कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए डंपिंग यार्ड को हटाया जाए और कचरे के निस्तारण के लिए पर्यावरण के अनुकूल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

धरने पर बैठे गांव भांखरी, नवादा, सैनिक कॉलोनी, अचीवर तथा आसपास की विभिन्न कॉलोनियों के लोगों ने डंपिंग यार्ड को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। लोगों का कहना है कि वे अपने क्षेत्र के पर्यावरण, स्वच्छता और आने वाली पीढय़िों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इसी कारण वे पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठकर अपनी मांग उठा रहे हैं।

बलजीत कौशिक ने आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी आवाज को दबने नहीं देगी। जब तक डंपिंग यार्ड हटाने की मांग पर उचित कार्रवाई नहीं होतीए तब तक पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता के हितों की रक्षा करना और पर्यावरण को बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं, बलजीत कौशिक ने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी आंदोलनकारियों के साथ है और डंपिंग यार्ड हटाने की मांग को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।

इस मौके पर बलजीत कौशिक के अलावा पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, मोहसिन खान, गोकुल भड़ाना रामफल भड़ाना, प्रमोद नंबरदार, सरदार उपकार सिंह, नरसिम्हा फागना, रजत भड़ाना, त्रिदेवी भारद्वाज, मणिराम भड़ाना, हरिकिशन भड़ाना, चरण सिंह भड़ाना सहित गांव भांखरी के लोग मौजूद रहे।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.